😘😘😘😘😘
वो है मेरी बेटी !!!
——————————–
वो कान्हा वाला नटखटपन
वो बच्चों वाला भोलापन
वो शरमाने वाली मुस्कान
वो कैंची सी चलती जिसकी जुबान 🌼
सबसे अलग, सबसे अनोखी अद्भुत है जिसमे क्षमता
और जिसमे है वो माँ वाली ममता
🌼
जो खुद है दिलखुश और दुसरो को रखती खुश
सपनो पर न लगे जिसके कोई अंकुश 🌼
जो चाँद पर तिरँगा लहरा दे
जो पत्थर को पिघला दे
जो दुश्मन को दिन में तारे दिखा दे
जो खेल खेल में प्रेम सीखा दे
वो है मेरी बेटी !!! 🌼
जो है भाईयों का अभिमान
जो है देश का स्वाभिमान
जिस पर है हमें गुमान
वो है मेरी बेटी !!!🌼